Monday, January 26, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शनिवार को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 23 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की। दौरे पर भारतीय टीम कुल पांच मैच खेलेगी, जो 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक कैनबरा के राष्ट्रीय हॉकी केंद्र में होंगे। भारतीय जूनियर महिला टीम पहले तीन मैच ऑस्ट्रेलिया जूनियर महिला टीम के खिलाफ खेलेगी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की हॉकी वन लीग की क्लब टीम कैनबरा चिल के खिलाफ दो मैच होंगे। यह सीरीज दिसंबर में चिली के सैंटियागो में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2025 से पहले भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। टीम में डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड का संतुलित मिश्रण है, जिसका नेतृत्व ज्योति सिंह करेंगी। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज को सौंपी गई है। डिफेंस में मनीषा, ज्योति सिंह, लालथंटलुआंगी, ममिता ओरम, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू और नंदनी शामिल हैं। मिडफील्ड में प्रियंका यादव, साक्षी राणा, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, इशिका, सुनेलिता टोप्पो और अनिशा साहू और फॉरवर्ड लाइन में लालरिनपुई, निशा मिंज, पूर्णिमा यादव, सोनम, कनिका सिवाच और सुखवीर कौर हैं।

हॉकी इंडिया के अनुसार खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में अपने कौशल को निखार रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया में शीर्ष-स्तरीय प्रतिद्वंद्वियों के साथ अनुभव, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में उनके कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

टीम के चयन पर भारतीय जूनियर महिला टीम कोच तुषार खांडेकर ने कहा, “यह युवा खिलाड़ियों का एक प्रतिभाशाली समूह है जो प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने सभी विभागों में सही संतुलन बनाने की कोशिश की है और ऐसे खिलाड़ी चुने हैं जो किसी भी परिस्थिति में ढल सकें। हालांकि वे युवा हैं, लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से काफी अनुभवी हैं और साथ मिलकर बहुत अच्छा खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरा इस समूह के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और बहुमूल्य अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का एक शानदार अवसर होगा।”

ऑस्ट्रेलिया दौरे 2025 के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम:

गोलकीपर

1. निधि2. एंगिल हर्षा रानी मिंज

डिफेंडर्स

3. मनीषा4. ज्योति सिंह (कप्तान)5. लालथंटलुआंगी6. ममिता ओराम7. साक्षी शुक्ला8. पूजा साहू9. नंदनी

मिडफील्डर

10. प्रियंका यादव11. साक्षी राणा12. खैदेम शिलेमा चानू13. रजनी केरकेट्टा14. बिनिमा धान15. इशिका16. सुनेलिता टोप्पो17. अनिशा साहू

फॉरवर्ड

18. लालरिनपुई19. निशा मिंज20. पूर्णिमा यादव21. सोनम22. कनिका सिवाच23. सुखवीर कौर

Popular Coverage