Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

कोलकाता में ईडी की रेड, टोल प्लाजा में फर्जीवाड़े को लेकर राजस्थान, महाराष्ट्र समेत 14 जगहों पर मारे छापे

नई दिल्ली। NHAI के टोल प्लाजा में फर्जीवाड़े को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई की है. NHAI के कई टोल प्लाजा पर फर्जी टोल वसूली से जुड़े मामले सामने आने के बाद इस पर कार्रवाई शुरू की है. उधर, ईडी ने NHAI टोल प्लाजा फर्जीवाड़े मामले में जम्मू-कश्मीर में भी छापा मारा है. मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान ईडी ने आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में करीब 14 जगहों पर छापे मारे हैं. इस छापे का मकसद सूबतों की तलाश है. ईडी ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े का फायदा किसे मिला है.
आरोप है कि अनऑथराइज्ड सॉफ्टवेयर के जरिए फर्जी टोल रसीदें बनाई जा रही थी. इसके अलावा टोल से मिलने वाली रकम को NHAI के आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट किया जा रहा था. इससे काफी ज्यादा नुकसान हुआ है.

और सबूत जुटा रही एड

फॉरेंसिक जांच और NHAI के रिकॉर्ड में ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि भी हुई है. हालांकि, अभी ED की टीम डिजिटल और दस्तावेजी सबूत जुटा रही है. इसके अलावा ईडी रकम के असली लाभार्थियों और मनी ट्रेल का पता लगाने की कोशिश भी कर रही है.
आपको बता दें कि पिछले महीने भी ईडी ने कई टोल प्लाजा पर फर्जी टोल वसूली से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA), 2002 की धारा 17 के तहत 14 ठिकानों पर छापेमारी (सर्च ऑपरेशन) की थी. ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, एनसीआर (NCR) और कोलकाता में स्थित परिसरों पर की गई थी.

Popular Coverage