Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

झाड़ू की आड़ में शराब की तस्करी, तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने झाड़ू की आड़ में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम उपेंद्र प्रसाद है। वह सिलीगुड़ी का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार शाम सिलीगुड़ी जंक्शन संलग्न पेट्रोल पंप के सामने से झाड़ू विक्रेता उपेंद्र प्रसाद को संदेह के आधार पर पकड़ा। जब उसकी झाड़ू की बारीकी से तलाशी ली तो उससे 36 बोतल शराब बरामद हुआ। पेशे से झाड़ू विक्रेता उपेंद्र प्रसाद बंगाल से बिहार शराब की तस्करी की योजना बनाई थी। प्रधान नगर थाना की पुलिस आरोपित को कल सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कर रही है।

Popular Coverage