Saturday, November 8, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

नेपाल में 5 मार्च, 2026 को होंगे आम चुनाव

काठमांडू। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कैबिनेट के पहले निर्णय में प्रतिनिधि सभा को भंग करने और अगला संसदीय चुनाव 5 मार्च, 2026 को कराने की सिफारिश की है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संसद भंग करने और अगला आम चुनाव कराने की सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी है।

श्रीमती कार्की शुक्रवार की देर रात प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 61 (3) और (4) के तहत नियुक्त किया, जो राष्ट्राध्यक्ष को एक अंतरिम सरकार के नेता को नामित करने का अधिकार देता है। यह फैसला 8-9 सितंबर, 2025 के जेन-जेड विद्रोह के बाद लिया गया है, जिसने नेपाल में एक बड़े राजनीतिक उथल-पुथल को जन्म दिया था। पूर्व मुख्य न्यायाधीश कार्की को जेन-जेड प्रतिनिधियों के समर्थन से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें छह महीने के भीतर आम चुनाव कराने का आदेश दिया गया है।

Popular Coverage