Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

भारत-बांग्लादेश सीमा पर भारतीय वायुसेना की बड़ी तैयारी, चार से 18 दिसंबर तक रहेगा एनवोटीएएम प्रभावी

कोलकाता। भारतीय वायुसेना ने बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। इसके लिए वायुसेना ने (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है, जो चार दिसंबर से 18 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में सीमावर्ती वायुक्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण और अभ्यास अभियान चलाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, वायुसेना का यह अभ्यास पूर्वी वायुसेना कमान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें कई अत्याधुनिक लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। अभ्यास का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में वायु सुरक्षा को और सशक्त करना तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने की तैयारी को परखना है।

वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि यह एक नियमित रणनीतिक अभ्यास है, जिसका मकसद परिचालन क्षमता, सामरिक समन्वय और प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करना है। अभ्यास के दौरान सीमावर्ती हवाई क्षेत्र में नागरिक विमानों की उड़ान पर अस्थायी प्रतिबंध या रूट परिवर्तन लागू रहेगा। बांग्लादेश सीमा के निकट वायुसेना की यह सक्रियता सुरक्षा हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि यह निर्धारित कार्यक्रम के तहत होने वाला रूटीन अभ्यास है।

Popular Coverage