Wednesday, August 27, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

सभी महिलाओं को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ : चंद्रिमा भट्टाचार्य

कूचबिहार। शुक्रवार को कूचबिहार उत्सव ऑडिटोरियम में महिला तृणमूल कांग्रेस की विशेष कार्यकर्ता सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य की स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं महिला तृणमूल कांग्रेस की राज्य सभापति चंद्रिमा भट्टाचार्य उपस्थित थीं। साथ ही कूचबिहार जिला महिला तृणमूल कांग्रेस की नेतृत्व टीम, जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

सभा से संबोधित करते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्य ने महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री, रूपश्री, श्रमश्री जैसी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिला और ब्लॉक स्तर के नेतृत्व को जिम्मेदारी दी कि इन योजनाओं के लाभ हर महिला तक पहुँचने चाहिए। चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुक्चय लक्ष्य बंगाल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं के लिए एक के बाद एक योजनाएँ लागू हुई हैं। इनसे न केवल आर्थिक सुरक्षा मिली है बल्कि महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाना ही संगठन की प्राथमिक जिक्वमेदारी है। महिलाओं को यह समझाना होगा कि ममता बनर्जी की सरकार ही उनके साथ खड़ी है। सभा में उपस्थित महिला नेतृत्व से उन्होंने आह्वान किया कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का यह संदेश और अधिक व्यापक रूप से आम जनता तक पहुँचाया जाए। इस दिन की कार्यकर्ता सभा में महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Popular Coverage