Tuesday, October 6, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

सिलीगुड़ी में कथित गौ-चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

सिलीगुड़ी, 3 अक्टूबर: सिलीगुड़ी के बागडोगरा इलाके में कथित गौ-चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के एक पिकअप वैन से पांच लोगों का एक समूह बागडोगरा के ताराबाड़ी इलाके में कथित तौर पर मवेशी चोरी करने पहुंचा था। स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। आरोप है कि पिकअप वैन में मवेशी लादने के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पिकअप वैन में आग लगा दी गई।

कुछ देर बाद दूसरी गाड़ी से कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें भी स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

घटना के बाद माटीगाड़ा और बागडोगरा थाने की पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। घायल सभी उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं, पानीघाटा फांड़ी पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस ने घटनास्थल से जली हुई पिकअप वैन और क्षतिग्रस्त वाहन बरामद किए हैं। पूरे मामले की जांच जारी है।

Popular Coverage