Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

 कर्सियांग में भयावह सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

दार्जिलिंग। जिले में एक भयावह सड़क हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात उस समय हुआ जब एक वाहन कर्सियांग की ओर जाते हुए खाई में जा गिरा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, चालक तेज मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण वाहन सीधे खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल यात्रियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश हो रही थी। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Popular Coverage