Wednesday, August 27, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

तृणमूल नेता की हत्या कर ससुराल में छिपे आरोपी को बांकुड़ा पुलिस ने फूलबाड़ी से किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी (निज संवाददाता)। तृणमूल कांग्रेस के बूथ कॉनवेनर सिकंदर खान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांकुड़ा पुलिस ने एनजेपी थाने की मदद से हत्या के आरोपी सम्राट खान उर्फ बबाई को फूलबाड़ी स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गत 11 अगस्त की रात बाकुड़ा जिले के सोनामुखी गांव में अपने घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने सिकंदर खान पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उन्हें सोनामुखी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे सोनामुखी गांव में सनसनी फैल गई। इस घटना से राजनीतिक माहौल भी गरमा गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुक्चयमंत्री ने पुलिस के आला अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद बाकुड़ा एसपी के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। जांच के दौरान हत्याकांड में शामिल आरोपी के सिलीगुड़ी में होने की संभावना जताई गई। गुप्त सूचना के आधार पर एनजेपी थाने की पुलिस को पता चला कि घटना के बाद आरोपी सम्राट खान गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ससुराल फूलबाड़ी में शरण लिए हुए है, एनजेपी थाना की पुलिस ने बाकुड़ा पुलिस को सूचित किया। मंगलवार रात बाकुड़ा और एनजेपी थाना पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर फूलबाड़ी ससुराल से आरोपी सम्राट खान को दबोच लिया। आज उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर बाकुड़ा ले जाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Popular Coverage