Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

पुलिस ने 6 घंटे के अंदर छिनताई मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी (निज संवाददाता)। प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने छिनताई की घटना के 6 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरतार आरोपियों के नाम दीपक पंडित और तारिणी राय है।
प्रधान नगर थाना पुलिस के अनुसार शनिवार रात को सिलीगुड़ी के सूर्यसेन कॉलोनी गेट बाजार इलाके की रहने वाली पाम्पा राय अपनी बेटी और नातिन के साथ दार्जिलिंग मोड़ से दागापुर में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान दार्जिलिंग मोड़ पर दो बाइक सवार युवक उनका बैग छीनकर फरार हो गया। बैग बचाने की कोशिश में पपा राय सडक़ पर गिर गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और विभिन्न सीसीटीवी फुटेज की मदद से दार्जिलिंग मोड़ गैस गोदाम इलाके से बिहार निवासी दीपक पंडित को गिरफ्तार किया। उसके पास से छीना गया बैग, नकद राशि और मोबाइल बरामद की गई। पूछताछ में दीपक ने अपने साथी तारिणी राय का नाम कबूल किया जिसके बाद पुलिस ने हाथीडोबा निवासी तारिणी राय को भी गिरतार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस ने आज गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Popular Coverage