Monday, September 7, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

बागपत । बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देररात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 32 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान से बदायूं जा रहा यात्रियों से भरा वाहन डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे डायल-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना खेकड़ा पुलिस, चार पीआरवी वाहनों और एम्बुलेंस टीम के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल तीन अस्पतालों में पहुंचाया गया। सभी घायल लोग सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत में भर्ती है। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मौके पर पहुंचे कर घटना की जानकारी ली है सभी घायलों को तुरंत उपचार की सेवा कराई गई है।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया। साथ ही, मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास जारी है।
एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने जानकारी दी है कि हादसे में घायल और मृतकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए परिजन मोबाइल नंबर 9454417383 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हादसे में चार लोगों की अब तक मृत्यु सामने आई है जबकि कई लोग घायल है।

Popular Coverage