Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

मिरिक में भूस्खलन प्रभावित से मिली मुख्यमंत्री, पीड़ितों से की बात

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल के दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भूस्खलन प्रभावित मिरिक पहुंची। जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से बात की। उल्लेखनीय है कि आपदा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को उत्तर बंगाल पहुंची थी। इस दिन नागराकाटा में दूसरी बार प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री रात में कर्सियांग के लिए रवाना हो गई। जहां रात्रि विश्राम किया। फिर मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री का काफिला मिरिक के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री सीधे मिरिक पहुंची और प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से बात भी की।

उन्होंने प्रशासन की ओर से राहत और पुनर्वास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। जहां से मुख्यमंत्री का सुखियापोखरी जाने का कार्यक्रम है। वहां वे पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के बाद दार्जिलिंग लौट जाएंगी। मुख्यमंत्री बुधवार को दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिले की प्रशासनिक बैठक करेंगी। जहां गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) हाल ही में आई आपदा में पहाड़ियों को हुए नुकसान की रिपोर्ट पेश करेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री बुधवार को दार्जिलिंग में रहेंगी और गुरुवार को सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या पहुंचेंगी।

Popular Coverage