Wednesday, August 27, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

राशिफल : 21 अगस्त, 2025

♈ मेष

कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मानसिक व शारीरिक थकान रहेगी, लेकिन श्रेष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के नए अवसर बनेंगे।
शुभांक: 3, 6, 8

♉ वृष

आय-व्यय संतुलित रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में ध्यान देने से लाभ होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा लेकिन पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
शुभांक: 1, 3, 5

♊ मिथुन

व्यवसाय में उन्नति होगी, नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें। व्यसन से दूर रहें। संतान पक्ष की समस्या दूर होगी। खान-पान पर ध्यान दें।
शुभांक: 2, 4, 7

♋ कर्क

अपने हित के कार्य सुबह ही निपटाएँ। अटके हुए काम प्रगति पर आएंगे। आर्थिक सुविधा की कमी रहेगी। काम सीमित तौर पर बनेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
शुभांक: 1, 5, 8

♌ सिंह

नई जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। यात्रा लाभकारी होगी। मेल-मिलाप से काम बनेगा। कारोबार में रुकावट से तनाव रहेगा। अपने कार्य को प्राथमिकता दें।
शुभांक: 3, 6, 8

♍ कन्या

आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कुछ आर्थिक संकोच हो सकता है। प्रिय वस्त्र या आभूषण की प्राप्ति संभव है। धार्मिक आस्था मजबूत होगी। धैर्य रखें, समय अनुकूल होगा।
शुभांक: 6, 7, 9

♎ तुला

रुके हुए लाभ की प्राप्ति संभव है। कार्यभार अधिक रहेगा। व्यय भी बढ़ेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। दैनिक सुविधाओं में वृद्धि होगी।
शुभांक: 5, 7, 8

♏ वृश्चिक

शत्रुभय, चिंता और अपव्यय की स्थिति बनेगी। व्यापार धीमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग लाभकारी होगा। विवाद से बचें।
शुभांक: 2, 5, 7

♐ धनु

यात्रा लाभदायक होगी। कामकाज में प्रगति बनेगी। आर्थिक हित साधने का अवसर मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें।
शुभांक: 3, 6, 8

♑ मकर

दोपहर से पहले का समय लाभकारी रहेगा। कारोबार में प्रगति होगी। लेन-देन की अड़चन दूर होगी। परिश्रम का फल मिलेगा। दूसरों के प्रपंच से दूर रहें।
शुभांक: 4, 6, 8

♒ कुम्भ

आलस्य त्यागें। कारोबारी तालमेल से लाभ मिलेगा। साझेदारी के काम फायदेमंद होंगे। योजनाएँ आसानी से पूरी होंगी। जोखिम न लें।
शुभांक: 3, 5, 6

♓ मीन

परिश्रम का फल मिलेगा। कामकाज में रुकावट दूर होगी। लेन-देन की समस्या हल होगी। भाई-बहनों का स्नेह बढ़ेगा।
शुभांक: 5, 6, 8

Popular Coverage