Wednesday, August 27, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम, सुरक्षाकर्मियों ने युवक को दबोचा

नई दिल्ली, 22 अगस्त (हि.स.)। संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश हुई। सुरक्षाकर्मियों ने संसद भवन की सीमा दीवार के पास शुक्रवार सुबह करीब 5.50 बजे अंदर घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ा।

नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान राम (20) के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। वह अपना नाम भी सही तरह से बता नहीं पा रहा है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार युवक दीवार फांदकर परिसर के अंदर कैसे गया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसके पहले 13 दिसंबर 2023 को भी संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का एक मामला सामने आया था। उस दौरान संसद की कार्यवाही के दौरान कुछ लड़के संसद भवन में घुस गए थे। सुरक्षा में इस बड़ी चूक को देखते हुए संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को दी गई थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस इस जिम्मेदारी को निभा रही थी।

Popular Coverage