Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

सेवक के पास बड़ा भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग-10 फिर बंद

सिलीगुड़ी। सिक्किम और बंगाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर शनिवार तड़के कालीझोरा और सेवक के बीच एक बड़ा भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। स्थानीय प्रशासन का मानना ​​है कि जिस तरह से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरे हैं उसे देखते हुए मलबे को हटाने और यातायात सामान्य करने में कई घंटे लग सकते हैं। इस सड़क पर यातायात बंद होने के कारण कालिम्पोंग जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में लावा और गोरुबथान होते हुए सिक्किम जाने की सलाह दी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह सेवक कोरोनेशन ब्रिज से कालीझोरा जाने वाली सड़क पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर गिर गया। अगर यह दिन के समय होता तो एक बड़ा हादसा होने का खतरा था। प्रशासन को संदेह है कि पहाड़ियों में हो रही भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ है। पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर कई बार भूस्खलन हुआ है। सड़क के कई हिस्सों में दरारें भी दिखाई पड़ी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पत्थरों को हटाकर और भूस्खलन की मरम्मत करके यातायात सामान्य बनाये रखने की कोशिश कर रहा है। सड़क मरम्मत के लिए कुछ दिनों तक बंद रहने के बाद सिक्किम की यह जीवनरेखा 15 अगस्त की शाम को खोल दी गई थी लेकिन एक बार फिर सड़क बंद हो गई है।

Popular Coverage