Wednesday, August 27, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

स्वराज पॉल के निधन पर ममता बनर्जी का शोक, कहा- बंगाल के विकास में निभाई अहम भूमिका

कोलकाता, 22 अगस्त (हि.स.)। लंदन में बसे प्रख्यात उद्योगपति, समाजसेवी और प्रवासी भारतीय समाज के प्रतीक स्वराज पॉल के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा-
“मैं स्वराज पॉल जी को भली-भांति जानती थी और उनसे स्नेह प्राप्त हुआ था। बंगाल के विकास को लेकर हमने कई संयुक्त प्रयास किए थे। उनका निधन अत्यंत दुखद है। मैं उनके परिजनों और समस्त अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”


स्वराज पॉल का योगदान

  • भारतीय प्रवासी समाज के बड़े प्रतीक और अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत के दिग्गज।

  • कोलकाता और बंगाल से गहरा जुड़ाव।

  • परोपकारी गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में भी हमेशा अग्रणी।

Popular Coverage