Thursday, August 28, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

19वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय से निकाली गई तिरंगा साइकिल रैली

ठाकुरगंज (नि.सं.)। मंगलवार को आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय ठाकुरगंज द्वारा तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय स्वर्णजीत शर्मा, कमांडेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा की गई। यह तिरंगा साइकिल रैली ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। रैली का मार्ग 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज मुख्यालय से ग्राम लोधाबाड़ी तक लगभग 3 किलोमीटर का था, जहां देशभक्ति के नारे लगाए गए।

इस तिरंगा साइकिल रैली का उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ पहल के माध्यम से प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करना और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर स्वर्णजीत शर्मा, कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज; राजीव शर्मा, उप कमांडेंट; विकास कुमार पांडेय, उप कमांडेंट; निरीक्षक प्रशासन हरदेव और वाहिनी के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Popular Coverage