Saturday, January 24, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

22 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार युवक को पांच दिन की पुलिस हिरासत

नदिया (हि. स.)। जिले के शांतिपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बापन विश्वास नामक युवक को गिरक्रतार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात गोपनीय सूचना के आधार पर शांतिपुर थाने की टीम ने इलाके के एक घर में छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ और बापन विश्वास को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। जांच में सामने आया है कि बापन विश्वास और उसके पिता सुशील विश्वास घर पर ही अवैध रूप से गांजा मंगवाकर जमा करते थे और विभिन्न जगहों पर सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक, यह कारोबार कई सालों से चल रहा था।
सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही पुलिस को इस घर में अवैध गांजा भंडारण और निर्माण की जानकारी मिली थी। उसी सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। शांतिपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रानाघाट पुलिस जिले के एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित से लगातार पूछताछ की जा रही है।

Popular Coverage