Tuesday, August 18, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

32,000 माताओं को मिलेगा 40,000 रुपये की सहायता : मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग

गंगटोक। सिक्किम सरकार ने माताओं के सम्मान में एक ऐतिहासिक और व्यापक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्यभर की लगभग 32,000 माताओं को 40,000 रुपये की प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी 128 करोड़ रुपये की योजना की घोषणा मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को रंगपो मैदान में आयोजित पहले आमा सम्मान दिवस समारोह के अवसर पर की। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 20,000 रुपये की दो किश्तों में कुल 40,000 रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को गर्म पानी की बोतलें भी प्रदान की जाएंगी, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग मिल सके।मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने इस दिन को जन उन्मुक्ति दिवस के रूप में भी विशेष महत्व देते हुए चुना, क्योंकि इसी दिन उन्हें, उनके शब्दों में, अन्यायपूर्ण जेल से रिहाई मिली थी।
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आमा सम्मान दिवस के पहले आयोजन के अवसर पर रंगपो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक भावुक संबोधन में अपने राजनीतिक जीवन के संघर्षो और सच्चाई की जीत की कहानी साझा की। रंगपो मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संक्चया में नागरिकों, सामुदायिक नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री श्री तमांग ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे खिलाफ कई साजिशें रची गईं। मेरे पक्ष के कागजात छिपा दिए गए, झूठे साक्ष्यों के आधार पर मुझे 17 अगस्त 2017 को जेल भेजा गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे मुझे जेल भेजने में सफल तो हो गए, लेकिन सिक्किम की जनता का प्यार और विश्वास कभी कैद नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में जब उनकी पार्टी के सभी 21 वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लडऩे के लिए टिकट नहीं दिया गया, तब केवल उन्हें उम्मीदवार बनाया गया। उन्होंने इसे 1997 के पुराने मामले में लगाए गए आरोपों की निरर्थकता का प्रमाण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जेल यात्रा केवल एक कानूनी मुद्दा नहीं था, बल्कि यह सिक्किम की जनता और संस्थाओं की आस्था की परीक्षा थी। उन्होंने कहा कि देवताओं से लेकर मठों, मंदिरों और गिरजाघरों तक, सभी ने मेरा साथ दिया। सिक्किम के इतिहास में दोषियों को कभी बख्शा नहीं गया और निर्दोषों को अंतत: न्याय मिला है।
हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, पर स्पष्ट रूप से संकेत देते हुए कहा कि जिन लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची, उन्हें जनता ने 2019 और 2024 के चुनावों में नकार दिया और वे अब स्थायी रूप से विधानसभा से बाहर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ी, जनता ने स्वयं निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक पुनरागमन को सिक्किम के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि चुनावों ने मेरी बेगुनाही को सिद्ध किया और उस तानाशाही सरकार के पतन की शुरुआत की। 10 अगस्त 2018 वह दिन था, जब पतन की प्रक्रिया आरंभ हुई थी। अपने प्रेरणादायक भाषण के समापन पर उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों को जेल में बंद किया जा सकता है, लेकिन क्रांति की भावना को कभी कैद नहीं किया जा सकता। इस वर्ष पहली बार मनाया गया आमा सम्मान दिवस माताओं की शक्ति, योगदान और उनके सामाजिक महत्व को सक्वमान देने के उद्देश्य से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने इसे सिक्किम के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास में एक नई पहल बताया। सिक्किम राज्य ने 10 अगस्त को अब एक नए ऐतिहासिक दिन के रूप में मान्यता दी है।

Popular Coverage