Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

सुबीन भौमिक बनाये गये कांग्रेस जिला सभापति

सिलीगुड़ी (निज संवाददाता)। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक विज्ञप्ति में नई टीम के नामों की घोषणा की। इसमें राजनीतिक मामलों की समिति, प्रदेश चुनाव समिति, कार्यकारी समिति के साथ पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। ये सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
दार्जिलिंग जिला कांग्रेस का सभापति सुबीन भौमिक को बनाया गया है। इसके अलावा 32 जिलों के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। इसमें कूचबिहार से बिश्वजीत सरकार, अलीपुरद्वार से मृन्मय सरकार, जलपाईगुड़ी से अमित भट्टाचार्य, कालिम्पोंग से दिलीप प्रधान, उत्तर दिनाजपुर से मोहित सेनगुप्ता, दक्षिण दिनाजपुर से गोपाल देब, मालदा से इशा खान चौधरी, मुर्शिदाबाद से मनोज चक्रवर्ती, नदिया उत्तर से हमीदुल रहमान, नदिया दक्षिण से नित्यगोपाल मंडल, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पुरुलिया, बांकुड़ा, मेदिनीपुर और अन्य जिलों से भी अध्यक्ष बनाए गए हैं।

Popular Coverage