Thursday, August 28, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

NDA से अलग होने की अटकलों पर लोजपा (रामविलास) का जवाब, चिराग पासवान एनडीए के साथ हैं: प्रवक्ता”

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (रामविलास) ने स्पष्ट कर दिया है कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बनी हुई है। पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के एनडीए से अलग होने की खबरों को लेकर चल रही अटकलों को पार्टी ने खारिज किया है।

लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता निशांत मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में इन खबरों को “फर्जी और बेबुनियाद” बताया। उन्होंने कहा, “हम पूरी तरह से एनडीए के साथ हैं। ऐसी खबरें सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए चलाई जा रही हैं।”

हालांकि हाल ही में चिराग पासवान ने बिहार की कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल उठाए थे, जिससे राजनीतिक गलियारों में उनके एनडीए में बने रहने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

फिलहाल लोजपा (रामविलास) बिहार में एनडीए के तहत भाजपा और जदयू के साथ गठबंधन में है और आगामी विधानसभा चुनाव भी इसी गठबंधन के साथ लड़ने की तैयारी में है।

Popular Coverage