Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

महिला एशिया कप 2025: भारतीय हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे होंगी कप्तान

नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)।
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हांगझोउ (चीन) में 5 से 14 सितंबर तक होने वाले महिला एशिया कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया। इस टूर्नामेंट का विजेता सीधे एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई करेगा।

भारत को पूल-बी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला जापान, थाईलैंड और सिंगापुर से होगा।

  • पहला मैच: 5 सितंबर बनाम थाईलैंड
  • दूसरा मैच: 6 सितंबर बनाम जापान
  • तीसरा मैच: 8 सितंबर बनाम सिंगापुर

कप्तानी सलीमा टेटे के हाथों में

टीम की कमान सलीमा टेटे को सौंपी गई है।

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा,

“इस टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा संतुलन है। एशिया कप केवल प्रतिष्ठा का टूर्नामेंट ही नहीं, बल्कि विश्व कप क्वालिफिकेशन का भी सुनहरा मौका है। हमें विश्वास है कि यह टीम भारत को गर्व महसूस कराएगी।”


भारतीय टीम (20 सदस्यीय)

गोलकीपर: बनसारी सोलंकी, बिचु देवी खरिबाम
डिफेंडर: निक्की प्रधान, उदिता, मनीषा चौहान, ज्योति, सुमन देवी थौदम, ईशिका चौधरी
मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनेलिता टोप्पो, वैष्णवी विट्ठल फाल्के
फॉरवर्ड: नवनीत कौर, संगीता कुमारी, मुमताज़ खान, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग, रुताजा ददासो पिसाल

Popular Coverage