Wednesday, August 27, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

अमेरिका में उड़ते विमान के पंख का हिस्सा टूटा, सुरक्षित उतारा गया डेल्टा एयरलाइंस का विमान

ऑरलैंडो (फ्लोरिडा), 21 अगस्त (हि.स.)। अमेरिका में एक बड़ा हादसा टल गया जब डेल्टा एयरलाइंस के विमान का पंख का हिस्सा (फ्लैप) हवा में उड़ते समय टूट गया। घटना के बाद भी विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया और विमान में सवार सभी 62 यात्री और छह चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

  • डेल्टा की फ्लाइट संख्या 1893 ने मंगलवार को ऑरलैंडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी।

  • उड़ान के दौरान अचानक विमान जोर से हिलने लगा।

  • यात्रियों ने खिड़की से देखा कि पंख का फ्लैप आंशिक रूप से टूटकर लटक रहा है

  • एक यात्री शानिला आरिफ ने बताया कि सभी यात्री घबराए हुए थे, डर था कि यदि टुकड़ा पूरी तरह टूटकर पीछे टकरा गया तो हादसा हो सकता है।

एयरलाइन और जांच एजेंसी का बयान

  • डेल्टा एयरलाइंस ने पुष्टि की कि लैंडिंग के बाद बाएं पंख के फ्लैप का हिस्सा ढीला पाया गया।

  • विमान को तत्काल सेवा से हटा दिया गया और रखरखाव जांच के आदेश दिए गए।

  • एयरलाइन ने कहा कि हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

  • संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Popular Coverage