सिलीगुड़ी (निज संवाददाता)। हर साल की तरह इस साल भी 36 नक्वबर वार्ड के पार्षद रंजनशील शर्मा व्यस्क नागरिकों को लेकर तीर्थ यात्रा पर रवाना हो गये। आज वार्ड के करीब 226 व्यस्क नागरिकों को एक जगह एकत्रित कर मायापुर के नवद्वीप धाम के लिए रवाना किया गया। पार्षद की इस पहल से वार्ड के नागरिक खुश हैं। वार्ड में अनेक ऐसे लोग हैं, जो कभी किसी तीर्थ यात्रा पर नहीं गये थे। ऐसे लोगों के लिए बहुत ही आनंद का माहौल है।
रंजनशील शर्मा ने कहा कि बीते सात साल से वे वार्ड के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर ले जा रहे हैं। हर बार अलग-अलग नागरिकों को ले जाया जाता है। चूंकि वार्ड में जनसंक्चया काफी अधिक है। इस बार नवद्वीप मायापुर ले जाया जा रहा है। जो लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ्य हैं, वे लोग ही जा रहे हैं। हालांकि मेडिकल की भी व्यवस्था की गई है। जो लोग जा रहे हैं, उन्हें अपने इस्तेमाल के पोशाक के अलावा और कुछ नहीं लेना होगा। उन्हें तीन बेला खाना दिया जायेगा और ठहरने की उपयुक्त व्यवस्था की गई है।
आज 21 को रवाना हुए हैं और 25 अगस्त को लौट जायेंगे। तीन बसें जा रही हैं और इसके साथ ही तीन प्राइवेट गाड़ी जा रही है। पूजा-पाठ करके तीर्थ के लिए बसों को रवाना किया गया। रवानगी से पहले आयोजित कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस की जिला कोर कमेटी की सदस्या पापिया घोष, आलोक चक्रवर्ती, 3 नक्वबर बोरो कमेटी की चेयरमैन मिली सिन्हा समेत अन्यान्य मौजूद थे।
रंजनशील शर्मा ने आगे कहा कि अगले साल पुरी ले जाया जायेगा। इस साल जिन्हें मौका नहीं मिला, उन्हें ही अगले साल ले जाया जायेगा। आगामी फरवरी महीने में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को लेकर पिकनिक पर जाया जायेगा।