Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

सशस्त्र सीमा बल द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर रोड मार्च आयोजित

सिलीगुड़ी (निज संवाददाता)। आज 10 अगस्त को 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल खपरैल, सुबलजोत के बाह्य सीमा चौकी टिंगलिंग के द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम मितुल कुमार, कमान्डेंट 8वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसमें 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों व ग्रीन लॉन पब्लिक स्कूल, सोरौनी तथा सीरू गांव, पिपलेबोटे गांव की छात्राओं के साथ एक कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मोती राम चौधरी, टी. मैनेजर, जगदीश चौधरी, असिस्टेंट मैनेजर, टिंगलिंग टी-गार्डन, संजय शर्मा, सुलक्ष्णा रूंबा, टीचर ग्रीन लॉन स्कूल, सौरोनी बाजार एवं स्कूल के लगभग 50 छात्राएं व सीरू गांव, पिपलेबोटे गांव की बालिकाएं उपस्थित थी।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में ग्रीन लॉन पब्लिक स्कूल, सोरौनी तथा सीरू गांव, पिपलेबोटे गांव की छात्राओं के साथ वंदे मातरम तथा भारत माता की जय, की हर्षध्वनि के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को राष्ट्र के प्रति प्रेम तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। बाह्य सीमा चौकी सशस्त्र सीमा बल, टिंगलिंग के समवाय प्रभारी निरीक्षक (सा.) प्रलय रॉय ने बताया कि इस कार्यक्रम को स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि सराहना की है।

Popular Coverage