Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

अग्रसेन जयंती पर सिलीगुड़ी में निकली भव्य शोभायात्रा – महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंजा शहर – समाज में एकता और भाईचारे का दिया संदेश

सिलीगुड़ी (निज संवाददाता)। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सक्वमेलन की सिलीगुड़ी शाखा की ओर से सिलीगुड़ी में भव्य एवं विराट शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा का संदेश दिया गया। समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए महाराजा अग्रसेन के जयकारों से शहर गूंज उठा। महाराजा अग्रसेन जी की 5180वीं जयंती पर शोभायात्रा से पहले खालपाड़ा स्थित अग्रसेन चौक पर आज सुबह ध्वजारोहण, महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजा एवं आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य रंगारंग शोभा यात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां, जीवंत भारत माता, लक्ष्मी माता का प्रदर्शन किया गया। महाराजा अग्रसेन जी का सुंदर रथ बैंड बाजा, ढ़ाकी एवं 18 गोत्र के साथ प्रदर्शित किया गया। यह शोभा यात्रा पंजाबीपाड़ा के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सेवक रोड से पुन: प्रणामी मंदिर रोड होते हुए गायत्री भवन में समाप्त हुई। शोभायात्रा में विभिन्न संस्थाएं, स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। गायत्री भवन में लकी ड्रॉ, प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। महाराजा अग्रसेन के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। महाराजा अग्रसेन को समाजवाद, समानता और जनकल्याण का प्रतीक माना जाता है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट रहने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देते हैं। अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का मुक्चय उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से परिचित कराना तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाना रहा। इस आयोजन ने सिलीगुड़ी में सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सक्वमान का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक महेश मिîाल, मीडिया कोआर्डिनेटर कृष्ण कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव बाबूलाल नेमानी, उपाध्यक्ष दीपक बाजोरिया, कोषाध्यक्ष संदीप बिसलानिया, सुनील सिंहल, बिजेन्द्र गोयल, महेन्द्र कुमार अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल एवं आनंद सिंहल समेत संगठन के सभी अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

Popular Coverage