Friday, September 4, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

TMC ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से मांगा मिलने का समय, दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद बढ़ा विवाद

कोलकाता । कोलकाता के कैमैक स्ट्रीट स्थित TMC कार्यालय में कथित तोड़फोड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में तनाव बढ़ गया है। राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को मुद्दा बनाते हुए तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल आर. एन. रवि से मिलने का समय मांगा है।

राष्ट्रपति और राज्यपाल से दखल की मांग

 प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में राष्ट्रपति से और कोलकाता में राज्यपाल से मिलकर पिछले चार महीनों में राज्य के बिगड़े हालात, कार्यकर्ताओं पर हमलों और पुलिस की भूमिका पर बात करना चाहता है।

कैमैक स्ट्रीट कार्यालय में तोड़फोड़

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के अनुसार, गुरुवार तड़के हथियारों से लैस हमलावरों ने दफ्तर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की और इलेक्ट्रॉनिक सामान तोड़ दिए। उन्होंने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया और कहा कि बार-बार संपर्क करने के बाद भी पुलिस दो घंटे तक नहीं पहुंची। दूसरी तरफ, बीजेपी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

कार्यालय से जुड़ा पुराना विवाद

कैमैक स्ट्रीट का यह दफ्तर पहले भी विवादों में रहा है। 27 अगस्त को अवैध होर्डिंग हटाने को लेकर हुए हंगामे के बाद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई नेताओं पर एफआईआर दर्ज हुई थी और कुछ गिरफ्तारियां भी की गई थीं। TMC का कहना है कि वे इस पूरे मामले और पुलिस की भूमिका को राष्ट्रपति और राज्यपाल के सामने रखेंगे। पार्टी को अब दोनों तरफ से मुलाकात के समय का इंतजार है।

Popular Coverage