नई दिल्ली, 21 अगस्त (हि.स.)। आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे।
इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन किया था।
चुनावी समीकरण
-
उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा।
-
21 अगस्त यानी आज नामांकन का आखिरी दिन है।
-
दोनों सदनों की संयुक्त क्षमता 788 है, जिसमें 6 सीटें रिक्त (लोकसभा-1, राज्यसभा-5) हैं।
-
यानी प्रभावी संख्या 782 है।
-
फिलहाल राजग का पलड़ा भारी दिख रहा है।
संसद में ताकत
-
लोकसभा की कुल सदस्य संख्या: 542
-
इनमें से 293 सदस्य राजग के हैं।
-
-
राज्यसभा की प्रभावी संख्या: 240
-
इनमें से 129 सदस्य राजग के पास हैं।
-