Wednesday, August 27, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

एनबीएसटीसी में कर्मचारी यूनियन द्वारा सांकेतिक अनशन आंदोलन

सिलीगुड़ी (निज संवाददाता)। उत्तर बंग राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) कर्मियों की कई मांगों एवं समस्याओं को लेकर सीटू अनुमोदित नार्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट एक्वपलाइज यूनियन ने 10 घंटे का सांकेतिक अनशन आंदोलन संगठित किया। सिलीगुड़ी में एनबीएसटीसी डीपो के सामने यह अनशन आंदोलन चलाया गया। संगठन के केन्द्रीय कमेटी के सभापति जगतजयी दत्त ने कहा कि श्रमिक कर्मचारियों के हित में उनका लड़ाई जारी रहेगा।

तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से एनबीएसटीसी ध्वंस के कगार पर है। राज्य सरकार की कोई भी योजना नहीं दिख रही है। श्रमिकों का आर्थिक रूप से शोषण किया जा रहा है। जो देखा जा रहा है, उससे तो साफ है कि सरकार इस निगम को निजीकरण की ओर ढकेलने की चेष्टा कर रही है। हम श्रमिक कर्मचारियों के हित में लड़ाई करने उतरे हैं। पूरे राज्य में एनबीएसटीसी की केवल 450 स्थायी कर्मचारी हैं। शेष ठेके पर काम करते हैं। इस उद्योग की रक्षा करने की जरूरत है। इसके लिए आगामी दिनों में जोरदार आंदोलन शुरू किया जायेगा।

Popular Coverage