Sunday, January 25, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

एसआईआर के तहत पश्चिम बंगाल में 7.62 करोड़ नामांकन प्रपत्र डिजिटाइज्ड : चुनाव आयोग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 7.62 करोड़ नामांकन प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। राज्य में 2026 विधानसभा चुनावों से पहले यह प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर तक कुल वितरित प्रपत्रों में से 99.43 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया।

अधिकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल इस काम में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आठवें स्थान पर है। लक्षद्वीप, राजस्थान, गोवा, अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश और पुदुचेरी इससे आगे हैं। अधिकारी ने बताया कि 4 नवम्बर से 6 दिसम्बर के बीच कुल सात करोड़ 66 लाख 16 हजार 840 नामांकन प्रपत्र वितरित किए गए, और इनका डिजिटाइजेशन तेजी से पूरा किया जा रहा है।

Popular Coverage