Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

चाय बागानों की समस्याओं के समाधान हेतु एसपी से मिले श्रमिक कमिटी के केंद्रीय नेता

 

नागराकाटा (संवाददाता)। चाय बागानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराने के लिए पश्चिम बंगाल चाय श्रमिक समिति की केंद्रीय कमिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जलपाईगुड़ी जिला पुलिस अधीक्षक उमेश गणपत खंडबहाल से मुलाकात की। इस दौरान, संगठन सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक के साथ नागेश्वरी और किलकोट चाय बागानों की भविष्य निधि की समस्याओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि इन दोनों बागानों के अधिकारी श्रमिकों के वेतन से भविष्य निधि के लिए राशि काटते हैं, लेकिन वह पैसा पीएफ खाते में जमा नहीं किया जाता है। सेवानिवृत्ति के बाद, यह भविष्य निधि की राशि चाय बागान श्रमिकों एवं मजदूरों के जीवन यापन का अंतिम साधन होता है।

इसके अलावा, समिति सदस्यों ने पिछले दिनों बागान प्रबंधक के खिलाफ मेटेली थाने में दर्ज करायी गई एक लिखित शिकायत के बारे में भी बातचीत हुई। इस संबंध में संगठन सदस्य कृष्ण खरिया ने बताया कि हमने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चाय बागानों में श्रमिकों के बकाये भविष्य निधि के पैसे जल्द से जल्द श्रमिकों के खातों में जमा किए जाने चाहिए। इस पर, जिला पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि पुलिस सभी मुद्दों पर गौर करते हुए अपनी कार्रवाई करेगी। आज के उञ्चत कार्यक्रम में संगठन की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष बंधु उरांव, सचिव प्रफुलिसा गंजू, वकील पूर्वायान चक्रवर्ती, सहायक सचिव जया काछुआ, फुलमनी प्रजा, पुनई लोहार आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Popular Coverage