दार्जिलिंग। वरिष्ठ राजनयिक और जी-20 के पूर्व प्रमुख संयोजक डॉ. हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में संसद भवन, नई दिल्ली में शपथ ग्रहण की। उन्हें राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हाल ही में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।
दार्जिलिंग में जन्मे डॉ. श्रृंगला भारत के विदेश सचिव, बांग्लादेश में उच्चायुक्त तथा अमेरिका व थाईलैंड में राजदूत के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। जी-20 शिखर सक्वमेलन के मुक्चय संयोजक के रूप में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। राज्यसभा में उनके प्रवेश को दार्जिलिंग और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय डॉ. श्रृंगला ने दार्जिलिंग वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से युवाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग केंद्र और सेवा कार्यों की शुरुआत की है। शपथ समारोह में उनके परिजनों सहित दार्जिलिंग, सिक्किम, असम और हिमाचल प्रदेश से विशेष अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें नई जिक्वमेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्रीय विकास में उनकी भूमिका को लेकर आशा जताई।



