बानरहाट/बीरपाड़ा। दीपावली की रात विभिन्न स्थानों से आग लगने की खबरें आईं हैं। इसमें दुकानें और घर जल गये। डुआर्स में बानरहाट प्रखंड अंतर्गत बिन्नागुड़ी-गैरकाटा रोड स्थित एक घर में सोमवार देर रात लगभग 1.30 बजे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि दीपावली के दौरान दीप या किसी शॉर्ट सर्किट से आग भडक़ने की आशंका है। आग इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही धूपगुड़ी अग्निशमन दल और बिन्नागुड़ी सैन्य छावनी के अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर लगभग 4 घंटे की कड़ी मशञ्चकत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार संदीप अग्रवाल के घर और नीचे दुकान में यह आग लगी थी। दुकान में कपड़ा अधिक मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैली और पास के पान दुकान तक आग फैलने की आशंका थी। कई दमकल गाडिय़ों और कर्मचारियों की लगभग तीन-चार घंटे की मशञ्चकत के बाद सुबह करीब 5 बजे आग पर काबू कर लिया गया। आग से कपड़े की दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस दौरान, बिन्नागुड़ी पुलिस चौकी एवं बानरहाट थाना पुलिस की भी सराहनीय सक्रियता देखने को मिली। पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
दूसरी ओर, दिवाली की रात ही बीरपाड़ा शहर में दो जगहों पर आग लगने से हडक़ंप मच गया। पहली घटना शाम 7 बजे एक बाइक मरक्वमत गैराज में हुई, जिसमें गैराज का सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, नुकसान का पता नहीं चल पाया है। इस आग की लपटें शांत होते ही देर रात उसी इलाके के एक और घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। दमकल विभाग को सूचना दी गई। खबर मिलते ही बीरपाड़ा दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए फालाकाटा से भी दमकल गाडिय़ां बुलाई गईं। इनकी करीब एक घंटे की मशञ्चकत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग लगने का असली कारण पता नहीं चल पाया है।



