जेसीबी की मदद से निकाला गया
भारी बारिश में टूटा जलढाका और घाटिया नदी के संगम पर बना बांध
नागराकाटा (संवाददाता)। नागराकाटा के घटिया नदी में मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक जल प्रवाह बढ़ने के कारण उसके बीचोंबीच फंसे बिहार के तीन मजदूरों को प्रखंड प्रशासन ने जेसीबी की मदद से बचाया।
बताया गया है कि बिहार निवासी योगेश गुप्ता, राधे कृष्ण और मोहन सिंह एक सरकारी तेल कंपनी के काम के लिए नदी पार कर लौट रहे थे। जब वे नदी के बीच पहुंचे तो उसी समय अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रवाह तेज हो गया। ऐसे में, उस समय उन्होंने खुद को बचाने के लिए एक चट्टान में शरण ली। लेकिन समय बीतने के साथ नदी का पानी बढ़ता देख कर वे अपनी जान के डर से चीखने-चिल्लाने लगे।
इसकी खबर फैलते ही बड़ी संक्चया में लोग नदी किनारे जमा हो गए। उसी दौरान, यह स्थिति देखकर अमित पासवान नामक एक एनजीओ पदाधिकारी ने प्रखंड प्रशासन को फोन कर इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही बीडीओ पंकज कोनार और नागराकाटा थाने के आईसी कौशिक कर्मकार अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद ही प्रखंड प्रशासन द्वारा एक जेसीबी मंगवा कर किसी तरह नदी की धारा में फंसे तीनों मजदूरों को सकुशल निकाला गया। इस बचाव कार्य के बाद तीनों युवकों ने प्रशासन का आभार व्यञ्चत किया। आज हुई इस घटना के लिए सभी ने प्रखंड और पुलिस प्रशासन की सराहना की।
बीडीओ पंकज कोनार ने कहा, समय पर खबर मिलने के कारण हम उन्हें बचा पाए। अन्यथा, उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। वे नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण धारा के बीच में फंस गए थे।
दूसरी ओर, लगातार दो दिनों की मूसलाधार बारिश के कारण नदी का पानी बढ़ गया और जलढाका और घटिया नदियों के संगम पर स्थित महत्वपूर्ण बांध टूट गया। इस घटना से बामनडांगा चाय बागान में दहशत फैल गई। क्योंकि यह बांध बामनडांगा चाय बागान को बचाने के लिए बनाया गया था। इसके लिए स्थानीय निवासियों ने बांध की जल्द मरक्वमत करने की मांग की है।



