Thursday, August 28, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

प्लास्टिक के उपयोग को बंद करते हुए कपड़े या जूट के थैले का करे उपयोग : जीवेश कुमार

कटिहार (नि.सं)। कटिहार नगर निगम की ओर से शहर के टाउन हॉल में शिलान्यास एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दीप जलाकर नगर विकास और आवास विभाग मंत्री जीवेश कुमार, नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित अन्य मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री का स्वागत गुलदस्ता, चादर एवं गोगाबिल झील का प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। स्वागत गान छात्राओं ने मैथिली गीत से किया।

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने स्वागत संबोधन में योजनाओं की जानकारी दी। सुबे के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पूरे बिहार के विकास पर ध्यान दे रहे हैं। कटिहार जिले में भी जमकर विकास हो रहा है। मेरे विभाग से चालीस करोड़ से अधिक योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के लिए 78 योजना सोलह करोड़ अठहतर लाख पनचानवें हजार की लागत से समर्पित किया जा रहा है। जबकि शिलान्यास के लिए 96 योजना का चयन किया गया है। जिसकी लागत चौबीस करोड़ पैंतालीस लाख से अधिक राशि दी गयी है। नगर निगम का 174 योजना पर चालीस करोड़ से अधिक खर्च किया जा रहा है।

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम पहले कटिहार आते थे 1995-96 के आसपास तो हल्की सी भी बारिश में यहां जलजमाव और मोहल्ले में कीचड़ हो जाता था। जब मंत्री बना तो इस बात को मैंने गंभीरता से लेते हुए कटिहार में सिवरेज बनाने को लेकर चिंतन किया। नगर विकास एवं आवास विभाग में राशि की कोई कमी नहीं है। पार्षद सिस्टेमेटिक योजना की अनुशंसा करें उस पर प्रतिशत कम होगा। वहीं उन्होंने विभाग के सभी कर्मियों का धन्यवाद दिया।

संबोधन के दौरान मंत्री ने जनकल्याण से जुड़े सरकारी कई योजनाओं पर भी चर्चा किया। वहीं उन्होंने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात पर महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग चिल्ला रहे थे कि हम सत्ता में आयेंगे तो 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे। इस बात पर मंत्री ने कहा कि जब तू अबैय ना करभो …त मुफ्त बिजली देभौ कैना। जबकि विपक्ष द्वारा वोट चोरी एवं वोटर अधिकार यात्रा पर मंत्री ने कहा कि जो लोग अपने पार्टी के नेता को अधिकार नहीं दिला पाए वह वोटर अधिकार यात्रा निकाल बैठे हैं। उन्होंने इस दौरान सभी से प्लास्टिक के उपयोग को बंद करते हुए कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करने को कहा। उन्होंने पार्षदों से निवेदन किया कि आप इसकी शुरुआत करें, लोग आपको देखकर खुद इसका प्रयोग करने लगेंगे।

कार्यक्रम के सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, मेयर उषा देवी अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। मौके पर मुख्य पार्षद राजेश कुमार, बबीता कश्यप, बबलू मंडल, शुभम कुमार, अमन कुमार सहित सभी कार्यपालक पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त आशुतोष आंनद, अमर झा, अजय सिंह, वार्ड पार्षद मनीष घोष, प्रमोद महतो आदि मौजूद रहे।

 

Popular Coverage