Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

भाजपा के टे्रड यूनियन संगठन-बीजेएमटीयू का बंगाल में संगठन विस्तार में तेजी – श्रमिक-कर्मचारियों की उन्नति के बिना देश का विकास संभव नहीं : साधन तालुकदार – उîार बंगाल के सभी जिले में संगठन तैयार

सिलीगुड़ी (निज संवाददाता)। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में राज कर रही है। स्वाभाविक रूप से इसके टे्रड यूनियन संगठन भारतीय जनता मजदूर टे्रड यूनियन (बीजेएमटीयू) को ऑञ्चसीजन मिल गया। ऐसा नहीं है कि भाजपा का यह टे्रड यूनियन संगठन राज्य में भाजपा के सîाा में आने के बाद बना। यह संगठन 2017 से ही अस्तित्व में है, लेकिन इस संगठन की गतिविधियां सीमित थी। तृणमूल कांग्रेस की सरकार में इस इस टे्रड यूनियन संगठन को पनपने ही नहीं दिया गया। मगर अब राज्य से लेकर केन्द्र, सब जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तो बीजेएमटीयू ने अपने संगठन के विस्तार की व्यापक योजना बनाई है। इस योजना के तहत पूरे राज्य में इस टे्रड यूनियन संगठन का प्रभाव बढ़ाना है एवं इसका हर क्षेत्र में विस्तार करना है। ऐसा आज एक खास साक्षात्कार में भारतीय जनता मजदूर टे्रड यूनियन (बीजेएमटीयू) के संस्थापक तथा राष्टï्रीय अध्यक्ष साधन तालुकदार ने बताया। उन्होंने कहा कि हमने तृणमूल कांग्रेस का अत्याचार और उत्पीडऩ सहा है। हमारे संगठन के सदस्यों के घर-मकान तोडऩे से लेकर उन्हें पुलिस के जरिये तरह-तरह से प्रताडि़त किये जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम कठिनाइयों के बावजूद संगठन ने अपना अस्तित्व बनाए रखा। अब राज्य में बदली राजनीतिक परिस्थितियों के बीच बीजेएमटीयू को मजबूत बनाने तथा मजदूरों को संगठन से जोडऩे का अभियान चलाया जाएगा। अब कोई डर का माहौल नहीं है। केन्द्र से लेकर राज्य में अपनी सरकार है एवं हम श्रमिक एवं मजदूरों के हितों के प्रस्ताव राज्य सरकार को दे रहे हैं। एक सवाल के जवाब में श्री तालुकदार ने बताया कि 2017 में बीजेएमटीयू के अधीन केवल 98 टे्रड यूनियन इकाई ही थे एवं श्रमिक-कर्मचारियों की संक्चया लगभग 5500 थी, मगर आज कई महीने बाद बीजेएमटीयू के अधीन 163 टे्रड यूनियन इकाई है एवं लगभग 15 हजार श्रमिक-कर्मचारी जुड़े हुए हैं। हमने चुनाव से पहले अपने श्रमिक-कर्मचारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करवाये। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता श्रमिक एवं कर्मचारियों का विकास है। वेतन वृद्धि से लेकर तमाम तरह की सुविधाओं के लिए सरकार सार्थक कदम उठा रही है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारा फोकस सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्रों के अलावा चाय बगानों में संगठन का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि श्रमिक-कर्मचारियों की उन्नति के बिना देश का विकास संभव नहीं है। इस कड़ी में आज सिलीगुड़ी में पहली बार बीजेएमटीयू का सक्वमेलन स्थानीय मल्लागुड़ी स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। इसमें उîार बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले को छोड़कर अन्य सात जिलों के बीजेएमटीयू संगठन के सभापतियों के नामों की घोषणा की गई। इन सभी जिलों में संगठन को विस्तार देने के लिए डेनियल रूबेन को उîार बंगाल संयोजक बनाया गया था। उनके कुशल नेतृत्व में उîार बंगाल के सभी जिलों में टे्रड यूनियन संगठन का गठन हो चुका है एवं सभी सक्रिय रूप से काम में जुट गये। चाय बगानों से लेकर अन्य क्षेत्रों में बीजेएमटीयू ने काम करना शुरू कर दिया है। डेनियन रूबेन के नेतृत्व में संगठन को मिले विस्तार की वजह से उन्हें अब राष्टï्रीय कमेटी में शामिल किया जायेगा, ऐसा राष्टï्रीय अध्यक्ष ने खुलासा किया। अलीपुरद्वार के जिला सभापति के रूप में देव कुमार दोर्जी, दार्जिलिंग जिले के सभापति के रूप में प्रबीण राई, कूचबिहार के सभापति कुमार राजीव नारायण, मालदा जिले के सभापति के रूप में देबाशीष सरकार, उîार दिनाजपुर जिले में हिरणमय महंत, दक्षिण दिनाजपुर जिले में विश्वजीत दास तथा कालिक्वपोंग जिले के सभापति के रूप में फिरोज प्रधान के नाम की घोषणा की गई। जलपाईगुड़ी जिले के सभापति के नाम की घोषणा बाद में की जायेगी। इन सभाी जिलों के सभापतियों के साथ-साथ उनके यूनियन के दूसरे पधाधिकारीगण एवं सदस्य भी आये हुए थे।

Popular Coverage