Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

बर्थडे पार्टी में गई एक ही इलाके की तीन नाबालिगा सिलीगुड़ी से लापता

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के 1 नंबर वार्ड के 2 नंबर पंचानन कॉलोनी से बर्थ डे पार्टी के लिए घर से निकली तीन नाबालिग सहेलियां रहस्यमय तरीके से गायब हो गई हैं। घटना के सामने आने के बाद से पूरे शहर में सनसनी मची हुई है। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी तीनों बच्चियों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन बेहद चिंतित हैं। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तीनों नाबालिगा की तलाश अभियान तेज कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 1 नंबर वार्ड के 2 नंबर पंचानन कॉलोनी निवासी कक्षा 8 की छात्रा दीपा राय का बीते कल जन्म दिन था। इस मौके पर उसने अपनी दो सहेलियों प्रियंका राय और मोनिका सरकार को बर्थ डे पार्टी के लिए घर से साथ चलने के लिए बुलाया था। तीनों घर से एक साथ निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन तीनों बच्चियों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवारों ने प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है। गायब हुए 24 घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। परिवारवालों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष आज लापता बच्चियों के घर पहुंचे। उन्होंने परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बाद में वे प्रधान नगर थाना भी गए और आईसी से मुलाकात कर जांच के बारे में जानकारी ली। विधायक शंकर घोष ने घटना को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा कि आज के समय में स्कूल और कॉलेज स्तर पर बच्चों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने पुलिस को जांच तेज करने के लिए कहा है। विधायक ने कहा कि वह उमीद करते हैं कि तीनों नाबालिगा सुरक्षित अपने घर लौट आए।
विधायक ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि जल्द ही बच्चियों का पता नहीं चला तो वे सडक़ पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने परिवार, स्कूल और प्रशासन को मिलकर बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर जोर देने की बात कही। लगातार बढ़ते समय के साथ तीनों बच्चियों के परिजन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ रही है। वही इस घटना को लेकर पुलिस पर दबाव बढ़ रहा है कि जल्द से जल्द बच्चियों को सुरक्षित खोज निकाला जाए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Popular Coverage