Wednesday, May 13, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

अमित शाह बने बंगाल के पर्यवेक्षक, 9 मई को पहली बीजेपी सरकार लेगी बंगाल में शपथ, कोलकाता में भी अहम मीटिंग जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से राज्य भर के 77 मतगणना केंद्रों पर हुई। सोमवार को राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से केवल 293 सीटों पर ही मतगणना हुई, क्योंकि भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले की पूरी फाल्टा विधानसभा सीट के लिए 21 मई को पुनर्मतदान की घोषणा की थी, जिसके परिणाम 24 मई को घोषित किए जाएंगे। मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से, चुनाव आयोग ने इस बार मतगणना केंद्रों की संख्या 2021 में 108 और 2016 में 90 से घटाकर 77 कर दी थी। शुरुआत में, चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर 87 करने का निर्णय लिया था। हालांकि, अंततः यह संख्या घटाकर 77 कर दी गई।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 207 सीटों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। शुभेंदु अधिकारी के हाथों ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की वीआईपी और हाई-प्रोफाइल सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और जानी-मानी अभिनेत्री रूपा गांगुली ने तृणमूल कांग्रेस के लंबे समय से चले आ रहे वर्चस्व को खत्म करते हुए शानदार जीत दर्ज की है। माल विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के सुकरा मुंडा ने जीत दर्ज की है। सिलीगुड़ी का परिणाम सामने आ गया है। इस सीट से भाजपा के शंकर घोष ने 73 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की। तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मतिबुर रहमान ने शानदार जीत दर्ज की है।

विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद पश्चिम बंगाल बीजेपी नेताओं की महत्वपूर्ण मीटिंग कोलकाता के साल्ट लेक ऑफिस में हो रही है। मीटिंग में शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य के साथ सभी बड़े नेता मौजूद हैं। मीटिंग में नई सरकार के गठन पर चर्चा होगी।

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के लिए कवायद तेज हो गई है। बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी सह पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। बंगाल में 9 मई को नई सरकार शपथ ले सकती है।

Popular Coverage