Friday, September 4, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

बाढ़ के बाद तिब्बत में आया भूकंप, 5 तीव्रता से कांपी धरती, नेपाल में बाढ़ की आपदा के एक हफ्ते बाद हिली धरती

नई दिल्ली। नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और यहां मृतकों का आंकड़ा 1,200 के पार पहुंच गया है। इस बीच, नेपाल के पड़ोस में यानी तिब्बत में धरती कांपी है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है।

धरती से 14 किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, तिब्बत में यह भूकंप गुरुवार दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र धरती से 14 किलोमीटर नीचे था। इसका अक्षांश 31.479 उत्तर और देशांतर 80.370 पूर्व था।
गौरतलब है कि तिब्बत के पड़ोस में ही नेपाल में आए विनाशकारी सैलाब से मरने वालों की आकंड़ा 1,243 पहुंच गया है। वहीं, 5 हजार से ज्यादा लोग अभी भी लापता है, जिनमें सैकड़ों की संख्या में भारतीय भी शामिल हैं जो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे। वहीं, आपदा के बाद नेपाल में सेना और पुलिस का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

भारत ने 11 एक्सपर्ट की टीम के साथ साढ़े 5 टन राहत सामग्री

भारतीय सेना की एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम भी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी है। इस बीच, भारत ने 11 एक्सपर्ट की टीम के साथ साढ़े 5 टन राहत सामग्री और दवाओं की 5वीं खेप नेपाल भेजी है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने आपदा के इस मौके पर भारत की मदद के लिए धन्यवाद कहा है।
जान लें कि नेपाल में आए इस महासैलाब की वजहों की तलाश शुरू हो गई है। बुधवार को नेपाली संसद में पीएम बालेन शाह ने नेपाल त्रासदी के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भोटकोशी नदी में आई बाढ़ सामान्य बारिश से नहीं आई थी। बालेन शाह बोले कि हिमालयी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए क्लाइमेट चेंज से खतरे बढ़ रहे हैं।

Popular Coverage