Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

रेल पटरी पर काम के दौरान सब्बल लगने से मजदूर की मौत

राजगढ़, 18 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के समीप गिट्टी यार्ड में रेल पटरी खिसकाने के दौरान सब्बल लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम खजूरी गुजरात निवासी प्रकाश (30) पुत्र नाथूलाल पालम के रूप में हुई है। वह पटरी पर काम करते समय सब्बल से रेल लाइन खिसका रहा था। इस दौरान हाथ से सब्बल फिसल गया और उसकी गर्दन व सीने पर जोरदार चोट लग गई। साथी मजदूर उसे तत्काल बेसुध अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सकीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह एक कार्यस्थल दुर्घटना प्रतीत हो रही है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Popular Coverage