Monday, September 7, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने चित्रा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा केंद्र का उद्घाटन किया

पश्चिम बर्दवान। आसनसोल के चित्रा सिनेमा के सामने रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री एवं स्थानीय विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यह केंद्र किसी राजनीतिक दल का कार्यालय नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया सेवा केंद्र है।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि चित्रा सिनेमा के सामने स्थित होने के कारण यह स्थान आम लोगों के लिए आसानी से पहुंच योग्य है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोग आय प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों से संबंधित समस्याएं रख सकेंगे।

उन्होंने कहा कि केवल दस्तावेजों से जुड़ी समस्याएं ही नहीं, बल्कि इलाके में पेयजल संकट, सड़क की खराब स्थिति, तालाबों के पुनर्संस्कार, सड़क किनारे प्रकाश व्यवस्था, स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था अथवा किसी अन्य विभाग से जुड़ी समस्या को भी सेवा केंद्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

अपने संबोधन में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने वर्षों तक संघर्ष किया है और अत्याचार सहन किए हैं। उन्हीं के लंबे संघर्ष और आसनसोल के लोगों के समर्थन के कारण आज सरकार बनी है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता केवल राजनीतिक चर्चा नहीं, बल्कि मूल रूप से लोगों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना है।

Popular Coverage