Monday, May 11, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related News

बीपीएससी 72वीं सीसीई का नोटिफिकेशन जारी, 1,230 पदों पर होगी भर्ती, 7 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू

 

पटना। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीई) 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जिसके तहत विभिन्न विभागों में कुल 1,230 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। बीपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 20 से 22 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला), पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए 42 वर्ष तय है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य (लिखित) परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, स्वास्थ्य जांच, और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स का वेतनमान लेवन-9 के अनुसार प्रति माह होगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, वे अभ्यर्थी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या अंकित नहीं किया जाएगा, उन्हें बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में प्रत्येक परीक्षा 200 रुपए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें। कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, पद, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए बीपीएससी की ओर से अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

Popular Coverage