कर्सियांग। बेसहारा और संकटग्रस्त लोगों की सहायता के उद्देश्य से संकट साथी संस्था की ओर से रविवार को कर्सियांग महकमा अंतर्गत महानदी ग्राम पंचायत के सिविटार स्थित बाघमारा बस्ती में वनवास कैंप का उद्ïघाटन किया गया। इस कैंप से प्राप्त आय का उपयोग जरूरतमंद और परेशान लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। वनवास कैंप का उद्ïघाटन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र तामांग ने फीता काटकर किया। समारोह में टुल्कु रिंगडेन ला मुक्चय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में महानदी ग्राम पंचायत के उपप्रधान राजीव तामांग, शिवखोला ग्राम पंचायत के उपप्रधान विक्की पाखरीन, पर्यटन व्यवसायी राजेन प्रधान और जमीन मालिक निंग्मा लेप्चा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। पत्रकार हनोक थापा द्वारा संचालित कार्यक्रम में संस्था के सचिव अंतोष तामांग ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर मुक्चय अतिथि ने केक भी काटा। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र तामांग ने संकट साथी संस्था की स्थापना, उद्देश्यों और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। वहीं उपाध्यक्ष दिलीप सुब्बा ने वनवास कैंप के उद्देश्य और इससे जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली सहायता के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान अंतोष तामांग, सतीश राई, दीपेश पाखरीन और दिलीप सुब्बा ने गीत प्रस्तुत किए, जबकि बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रवक्ता बिमल गुरुंग ने किया। समारोह में मुक्चय अतिथि टुल्कु रिंगडेन ला, उपप्रधान राजीव तामांग और पर्यटन व्यवसायी राजेन प्रधान सहित अन्य वक्ताओं ने संस्था की इस सामाजिक पहल की सराहना की। अंत में संस्था की संयुक्त सचिव शर्मिला तामांग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।



